नैनीताल, अप्रैल 19 -- भवाली। लोकपाल पंकज कुमार सिंह ने शनिवार सुबह परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह, कैंची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, महेंद्र सिंह बिष्ट ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नीब करौरी बाबा की कृपा पूरे विश्व पर है। बताया कि बाबा के बारे में हमेशा सुनते थे। पहली बार दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। धाम में आकर मन को शांति मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...