प्रयागराज, मार्च 15 -- रंग पर्व होली पर संगमनगरी मस्ती के इंद्रधनुषी रंगों में डूबी रही। उल्लसित भाव से की गई रंगों की बौछार से गिले शिकवे भी धुल गए। गुरुवार रात को होलिका दहन से शुरू हुआ रंग पर्व होली का उल्लास और उमंग तीसरे दिन शनिवार को भी छाया रहा। आम हो या खास सभी का मन रंग-रस से भीगता रहा। मस्ती में झूमते, अबीर-गुलाल लगाते उमंग से सराबोर बच्चों और उत्साही युवाओं ने जमकर रंग खेला। घर, बाजार व चौराहों पर रंग व अबीर-गुलाल बरसता रहा। होली का मुख्य आयोजन चौक में स्थित लोकनाथ की होली रही। चौक में सुबह से ही रंग बरसने लगा। लोकप्रिय होली गीतों की धुन पर होलियारों की टोली मस्ती के साथ झूमती रही। डीजे पर बजते सदाबहार गीत होली के दिन दिल खिल जाते हैं.., खेलेंगे हम होली..,रंग बरसे.., सजन हमें ऐसा रंग लगाना.., होली खेलें रघुवीरा अवध में.. नाकाबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.