गंगापार, दिसम्बर 9 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जगौती स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी विद्यालय में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। मुख्य अतिथि व कांग्रेस कमेटी यमुनापार प्रयागराज के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त प्रतीक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंगराज सिंह ने कहा कि उन्होंने कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. दिनेश सोनी ने कहा कि कई चुनौतियों के बीच भी सोनिया गांधी देश और पार्टी हित में दृढ़ता से खड़ी रहीं। कार्यक्रम में अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...