देवरिया, सितम्बर 21 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाटपाररानी ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा व बनकटा के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में ग्राम धनौती में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन पांच सौ लोगों के हस्ताक्षर कराए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाटपाररानी विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार है। यह अभियान पूरे देश में चल रहा है। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश के नौजवानों व किसानों के साथ धोखा किया है। जिला सचिव जितेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरा...