लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने उपस्थित चिकित्सकों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। यह आयोजन मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.