मधुबनी, जनवरी 25 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। 16वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनुमंडल निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ शांरग पाणि पाण्डेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बीएलओ ने मतदान के प्रति अपनी सजगता के प्रति गंभीरता दिखलाने को लेकर शपथ को दोहराया गया। सभी ने शपथ लेकर मतदान की पवित्रता को बरकरार रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया। इस अवसर पर एसडीओ ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो बीएलओ मतदान केंद्र संख्या 6 के रेणु देवी एवं 189 के बीएलओ शिव कुमार सहनी को सम्मानित किया गया। उन्होने सभी बीएलओ को उनकी तत्परता से कार्य करने के लिए सराहना की। उन्होने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मार्यादा को सभी बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांत...