लखनऊ, अप्रैल 30 -- जातीय जनगणना कराने के केंद्र की मोदी सरकार के फैसले को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की जीत बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की एकजुटता के आगे भाजपा सरकार मजबूरन यह फैसला लेने को बाध्य हुई है। सरकार के इस फैसले को सामाजिक न्याय की लड़ाई में महत्वपूर्ण फैसला बताते हुए आगे की रणनीति का भी अखिलेश यादव ने खुलासा कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि सभी जातियों को अब अपना-अपना हक मिल सकेगा। अखिलेश ने कहा कि अधिकारों के सकारात्मक लोकतांत्रिक आंदोलन का यह पहला चरण है। भाजपा की प्रभुत्ववादी सोच का अंत होकर ही रहेगा। अखिलेश ने सरकार के फैसले के बाद एक्स पर लिखा कि जाति जनगणना का फ़ैसला 90 प्रतिशत पीडीए की एकजुटता की 100 प्रतिशत जीत है। हम सबके सम्मिलित दबाव से भाजपा सरकार मजबूरन ये निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.