लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लोकतंत्री सेनानी कल्याण समिति ने बुधवार को दारुलशफा के कॉमन हाल में बैठक के दौरान पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सब जुलूस की शक्ल में चन्द्रशेखर चबूतरा पर पहुंच कर भारत माता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक व पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि पूरा देश इस कार्रवाई में सेना और सरकार के साथ है। यशवंत सिंह ने कहा कि यूपी के लोकतंत्र सेनानी और सामाजिक सेनानी भी देश के साथ है। लोकतंत्र व सामाजिक सेनानियों का शरीर भारत की सम्पत्ति है। आतंक उन्मूलन के लक्ष्य क़ो हासिल करने के लिए भारत सरकार इस सम्पत्ति क़ो जब चाहे ले सकती है। श्रद्धांजलि सभा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव के नेतृत्व में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.