बरेली, दिसम्बर 12 -- संपत्ति की खातिर इकलौते बेटे ने लोहे की रॉड और फावड़ा के डंडे से लोकतंत्र सेनानी पिता पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी गोली मारकर उनकी हत्या करना चाहता था लेकिन इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर हालत में लोकतंत्र सेनानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर के रामनगर स्टैंड के समीप लोकतंत्र सेनानी आनंद पाल सिंह, उनकी पत्नी जगवती, बेटे अभिमन्यु चौहान, उसकी पत्नी अंकिता और उसके चार बच्चों के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि अभिमन्यु काफी समय से मकान समेत कुछ संपत्ति अपने नाम करने को दबाव बना रहा है। इसको लेकर ही गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे शराब के नशे में धुत अभिमन्यु ने अपने पिता आनंद पाल सिंह पर लोहे की रॉड और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.