बुलंदशहर, जुलाई 11 -- लोकतंत्र सेनानी नरेश चंद गुप्ता का 83 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। नगर के मोहल्ला सराफतुल्लाह नई बस्ती सुदामापुरी निवासी नरेश चंद गुप्ता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवक के रूप में भी शामिल हुए थे। उनके बड़े और छोटे भाई भी लोकतंत्र सेनानी थे। नरेश चंद गुप्ता डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी रहे थे। गुरुवार को एसडीएम सदर दिनेश चंद ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा उढ़ाया। उनके बड़े पुत्र रवि गुप्ता ने मुखाग्नि दी। उनका अंतिम संस्कार गुलावठी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्र...