मैनपुरी, दिसम्बर 19 -- आलीपुर खेड़ा। ब्लॉक सुल्तानगंज के ग्राम गढ़िया गोविंदपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी कैलाश चंद्र राजपूत का बीमारी के चलते शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक फैल गया। वह 86 वर्ष के थे। पुलिस जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लोकतंत्र सेनानी कैलाश चंद्र राजपूत का निधन से पूरा गांव शोक में है, क्षेत्र में भी शोक फैल गया है। लोकतंत्र सेनानी के भाई बलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि उनके भाई ने इमरजेंसी के दौरान उत्पीड़न को सहा और वह 1975 में सात माह जिला कारागार में रहे थे। कैलाश चंद्र राजपूत पूर्व विधान सभा प्रत्याशी भोगांव एवं पूर्व प्रवक्ता पालीवाल इंटर कॉलेज शिकोहाबाद रहे थे। बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। ...