कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोकतंत्र सेनानियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। एसीएम-तीन यादवेंद्र सिंह बैस ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे किसी भी वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी को कार्ड बनवाने में असुविधा न हो। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी पात्र सेनानियों को समयबद्ध रूप से कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके। अभियान के प्रथम चरण में अब तक 80 से अधिक स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा चुके हैं। अभियान के द्वितीय चरण में 70 वर्ष से कम आयु के लोकतंत्र सेनानियों के लिए भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्ड एवं आयुष्मा...