संभल, दिसम्बर 8 -- तहसील क्षेत्र के गांव लखौरी जलालपुर निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने समाज को सही दिशा देने वाला कार्य किया है। पत्नी के निधन के बाद उन्होंने समाज में फैली कुरूति को दूर करते हुए आरष्ठी भोज तरहवीं नहीं कराई बल्कि संत जोगा सिंह स्मारक स्थल पर गुरूग्रंथ साहिब का पाठ कराया और सभी लोगों को प्रसाद खिलाया। संत जोगा सिंह चाहल स्मारक स्थल भारतल सिरसी पर रविवार को शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी महिपाल सिंह की पत्नी रामादेवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। चौधरी महिपाल सिंह ने कहा कि 13 दिन पूर्व उनकी पत्नी रामादेवी का निधन हो गया। सभी खापों की सामूहिक पंचायत में सामूहिक निर्णय लिया गया था कि आरष्टी और तरहवीं का भोज परिवारों में नहीं होना चाहिए। भोज प्रथा समाज को प्रतिबंधित करना चाहिए। इस प्रस्ताव का पूर्ण...