बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- लोकतंत्र में हर वोट कीमती, इसे न करें बर्बाद मतदान से ही लोकतंत्र होता है मजबूत सबों को जाननी चाहिए अपने देश की शासन पद्धति, मतदान कर बनें सहभागी चुनावी साक्षरता क्लब में स्वीप आईकॉन डॉ. मानव ने लोगों को किया जागरूक निबंध प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित फोटो : चुनाव क्लब : हिलसा आर्य कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को चुनावी साक्षरता क्लब में लोकतंत्र की जानकारी देते स्वीप आईकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हिलसा सूर्यादेवी आर्य कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को परिचर्चा के दौरान चुनावी साक्षरता क्लब में स्वीप आईकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने लोगों को लोकतंत्र की जानकारी दी। लोगों को जागरूक किया। डॉ. मानव ने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट कीमती है। इसे बर्बाद न करें। यो...