अररिया, नवम्बर 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र जनता का शासन है। इसमें जनता अपने वोट के द्वारा प्रतिनिधि चुनती है। चुने गए प्रतिनिधि केन्द्र एवं राज्य में सरकार का गठन करती है। चुनाव ही लोकतंत्र की आधारशीला है। लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। मतदान कर अपनी पंसद की सरकार चुनने का अवसर प्रदान करता है। मतदान हर वर्ग, जाति व धर्म सबके लिए सामान है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभएं। वोट के दिन मतदान केन्द्रों पर जाकर मताधिकार का प्रयोग जरुर करें। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां के लोगों को मतदान का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। इस देश की तकदीर हमारी अंगुलियों में है। हम अपने अंगुलियों का प्रयोग कर अपनी पंसद की सरकार बनाएं। अंजू लता झा, पू...