नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपचुनाव के नतीजे को लेकर भाजपा और आप के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अशोक विहार वार्ड के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की 405 वोटों से हुई जीत हुई है। लेकिन, इस जीत को आप द्वारा न्यायालय में चुनौती दिए जाने से एक बार फिर स्थापित हो गया कि वह लोकतांत्रिक जनादेश पर यकीन नहीं है। सचदेवा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में जनता के निर्णय को सर्वोपरि मानती है। जबकि आप को हर हार में बेइमानी दिखती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.