लखनऊ, अप्रैल 21 -- चुनावी प्रणाली में सुधार के लिए प्रस्तावित 'एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा पर रविवार को सरोजनीनगर विधायक के आशियाना स्थित आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव न केवल लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को भी नया क्षितिज प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक देश में 400 बार चुनाव हो चुके हैं और भारत में लगभग प्रत्येक वर्ष कहीं न कहीं चुनाव होते हैं। लगातार होने वाले चुनावों से जनता की गाढ़ी कमाई से आए राजकीय धन का अनावश्यक व्यय होता है। 'एक राष्ट्र - एक चुनाव इस अपव्यय का प्रभावी समाधान है। गोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी, अभिषेक खरे, रमाशंकर त्रिपाठी, ...