नई दिल्ली, जुलाई 27 -- बिहार में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर रही इंडिया गठबंधन की पार्टियों पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा की तरफ से आरोप लगाया गया है कि इस गठबंधन में शामिल पार्टियां विदेशी घुसपैठियों का सहारा लेकर देश के लोकतंत्र को लूटने की कोशिश कर रही है। यही नहीं भाजपा की तरफ से कहा गया कि यह पार्टियां केवल वहां जीत रही हैं, जहां पर घुसपैठियों की मौजूदगी से डेमोग्राफी में सबसे ज्यादा बदलाव हुआ है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन पर किसी भी कीमत में सत्ता हथियाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी SIR और निर्वाचन आयोग की लगातार आलोचना कर रहे हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है, लेकिन वह किसी भी कीमत पर सत्ता हथियाना चाहते हैं।"...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.