आरा, अक्टूबर 31 -- आरा। निज प्रतिनिधि शहर के महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में लोकतंत्र की सफलता में महिलाओं की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, न्यूज़ एंकर सारिका सिंह, पद्मश्री डॉ भीम सिंह भावेश तथा डॉ. अनामिका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता सारिका सिंह ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों का जवाब भी दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त होना होगा । ग्रामीण परिवेश से आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमें कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि दूसरा हमसे ज्यादा प्रतिभावान है। महिलाओं को राजनीति में अवश्य आना चाहिए और राष्ट्र के नीति निर्धारण...