गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने सोमवार को नगरपालिका (आम) निर्वाचन के तहत चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। आयुक्त ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। वह मध्य विद्यालय, टंडवा और आरके गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदाताओं के फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एवं मतदाता पर्ची का अवलोकन किया। उन्होंने फर्स्ट टाइम वोटर, युवा मतदाता, महिला मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर मतदान प्रक्रिया से संबंधित अनुभव और जानकारी प्राप्त की। मतद...