मुंगेर, मई 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में सोमवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में म्यूटेशन, म्यूटेशन प्लस, परिमार्जन प्लस, दाखिल खारिज, लगान वसूली और अभियान बसेरा-2 जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में मंत्री ने 19 लाभुकों को बासगीत पर्चा का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने म्यूटेशन एवं दाखिल-खारिज जैसे मामलों में कई अंचलों में बढ़ती लंबित आवेदनों की संख्या पर अपनी नाराजगी एवं चिंता जताई और अंचलाधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अंचलाधिकारियों को म्यूटेशन एवं दाखिल-खारिज के सभी लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि, अंचलाधिकारी स्वयं आव...