रांची, जनवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर कहा कि आज जब हमारा संविधान 76 वर्षों का गौरवशाली क्षण पूरा कर चुका हैं, तब यह जरूरी है कि संविधान की भावना को सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि व्यवहार में भी आत्मसात करें। लोकतंत्र का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। स्वतंत्र भारत की सच्ची शक्ति उसकी विविधता में निहित है और यह विविधता तभी सशक्त होगी जब न्याय, समरसता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हम सबकी साझा जिम्मेदारी बने। यही भारत के भविष्य के प्रति उत्तरदायित्व होगा। हम सभी भारत के इतिहास के एक अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर- गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी केवल एक राष्ट्रीय पर्व नही है, बल्कि यह उस ऐतिहासिक संकल्प का प्रतीक है, जिसके माध्यम से भारत ने स्वयं को एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.