दरभंगा, अक्टूबर 11 -- लहेरियासराय। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ जिला प्रशासन, दरभंगा की ओर से नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता जागरूकता रैली से हुई। इसमें विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों के हाथों में 'मतदान अवश्य करें और 'लोकतंत्र का मान, मतदान अभियान जैसे प्रेरक स्लोगन लिखे तख्ते थे, जिनसे मतदाता जागरूकता का सशक्त संदेश गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम (आपदा) सलीम अख्तर एवं विशिष्ट अतिथि वरीय उप समाहर्ता वृषभानु, जिला खेल पदाधिकारी परिमल, उपनिदेशक जिला जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सर्व शिक्षा अभियान शिक्षा विभाग के संभाग प्रभारी मुश्ताक अहमद, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग चांदनी सिंह ...