रांची, जून 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिनाथ सिंह ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस व हेमंत सरकार को घेरा। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने देश पर इमरजेंसी थोपी, लोकतंत्र की हत्या की तो देश की युवा पीढ़ी को आज जानने की जरूरत है कि आखिर आपातकाल क्यों लगाया गया। क्यों लोकतंत्र को मारने की कोशिश की। गिरिराज सिंह ने कहा कि आपातकाल लगाने वाली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वंशवाद की उपज थी। लोकतंत्र और वंशवाद एक दूसरे के पूरक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले, गुजरात व बिहार के छात्र आंदोलन की पृष्टभूमि में इंदिरा गांधी का तानाशाही चेहरा सामने आया। उन्होंने दोषमुक्ति तक पद से इस्तीफा देने का फैसला न कर ...