चंदौली, जुलाई 12 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के कटरिया स्थित राष्ट्रीय बिरहा अकादमी परिसर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इसका शुभारंभ अन्तर्राष्ट्रीय लोक गायक डॉ मन्नू यादव ने पिंगलाचार्य कवि रामधारी सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विधि-विधान से पूजन कर किया। इसमें जनपद के अलावा गोरखपुर, बस्ती, सोनभद्र, प्रयागराज, मिर्जापुर आदि जिलों के बिरहा कलाकारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकगीत में भारतीय संस्कृति और गंवई मांटी खुशबू झलकती है। इस दौरान बिरहा अकादमी के निदेशक अंतर्राष्ट्रीय बिरहा गायक डॉ मन्नू यादव ने कहा कि बीते समय में बिरहा के छंद विधान के प्रणेता कवि रामधारी की स्तुति को करीब 70 फीसदी बिरहा अखाड़ों में गाया जाता है। उनकी रचनाओं को वीर रस के प्रसद्धि गायक रामदेव, रामखेलावन पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.