भागलपुर, मार्च 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता खिरनीघाट स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार से तीन दिवसीय कला महोत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डायट की प्रभारी प्राचार्य श्रुति, कला संयोजक डॉ कुमारी विभा सह पूजा, डॉ हेमलता कुमारी, रश्मि कुमारी, डॉ कुमारी विनीता, डॉ शीतांशु शेखर व संजय कुमार वर्मा समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर संयोजक डॉ कुमारी विभा ने बताया कि यह तीन दिवसीय कला महोत्सव बुधवार तक चलेगा। इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले दिन सोमवार को एकल गीत एवं नृत्य तथा सामूहिक गीत एवं नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सीटीई घंटाघर, डायट भागलपुर, पीटीईसी फुलवरिया व पीटीईसी नगरपारा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.