महोबा, जनवरी 12 -- महोबा, संवाददाता। संस्कृति विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव मनाया जा रहा है। एकल गायन, समूह गायन, एकल लोक गायन सहित नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में युवाओं ने प्रस्तुति कर छाप छोड़ी। लोकगायन में कुलपहाड़ तहसील से चंदन राजपूत ने बाजी मारी। सेवायोजन कार्यालय में सोमवार को आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में युवा कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। लोकगायन एकल में चंदन राजपूत ने पहला, खुशबू ने दूसरा दूसरा और गायत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। चरखारी तहसील में लोकगायन में सपना ने पहला, आकांक्षा ने दूसरा और अंजू ने तीसरा स्थान हासिल किया। महोबा तहसील में सुगम संगीत एकल में यशस्वी पहले, मानव दूसरे और श्रेयश उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहे। सुगम संगीत समूह गाय में बाबला ब्लाइंड गु्रप पहले स्थान पर...