दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। सदर प्रखंड की लोआम पंचायत के पूर्व मुखिया मो. सितारे को उन्हीं के गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तलवार के प्रहार से उनका सिर फट गया है। गंभीर स्थिति में ग्रामीणों ने इलाज के उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया। सुशांत झा के यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में मो. सितारे की ओर से बेंता थाने में दिए गए बयान के आधार पर शुक्रवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी में चकसेन लोआम गांव निवासी मो. जलालुद्दीन, उसके भाई कमालुद्दीन, इहतसानुद्दीन तथा भतीजा मो. अदनान पर तलवार, रॉड व बंदूक के बट से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दूसरे पक्ष के मो. कमालुद्दीन ने भी पूर्व मुखिया सितारे व उसके भाई लड्डन सहित कई अन्य लोगों पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.