कौशाम्बी, जून 14 -- लोंहदा कांड की गूंज लखनऊ ही नहीं बल्कि, देश की राजधानी दिल्ली तक है। शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान अन्य कई मसलों पर भी चर्चा की गई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुरुआती दौर में ही लोंहदा कांड को गंभीरता से ले लिया था। उनके निर्देश पर चार दिन पहले पार्टी का प्रतिनिधि मंडल लोंहदा गांव गया था। वहां पीड़ित पक्षों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी। यह प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार की सुबह दिल्ली पहुंचा और केंद्रीय मंत्री को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में पूर्वी ...