कौशाम्बी, जून 11 -- लोंहदा कांड में महिलाओं से हुई अभद्रता को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने नाराजगी जताई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदस्य ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने फोन पर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया है। लोंहदा कांड में हुए बवाल के बाद बुधवार की सुबह राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा पीड़ितों से मिलने गांव पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि बेटे को फर्जी तरीके से दुष्कर्म के केस में फंसाकर जेल भिजवाया गया। इससे आहत होकर उसके पिता रामबाबू तिवारी ने सुसाइड कर लिया। कुनबे की महिलाओं से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित परिजनों ने बताया कि लाठी चार्ज के दौरान महिलाओं से पुलिस ने अभद्रता की। इस दौरान कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए। परिवार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.