रिषिकेष, फरवरी 8 -- रानीपोखरी न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के नागरिकों ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमि के आवंटन को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी की भूमि को एयरपोर्ट विस्थापितों को आवंटित किए जाने की खबरों के विरोध में जोरदार सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके हितों के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रानीपोखरी में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इस भूमि को लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए आवंटित किया गया था। इसका विधिवत शिलान्यास भी हुआ था, जिससे क्षेत्र के युवाओं में श...