मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एकेजे लॉ कॉलेज में रविवार को स्व. हेमंत शाही की आदमकद प्रतिमा पर उनके 33वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार ने कहा कि स्व. शाही अपने कार्यों से कम समय में ही बिहार व जनमानस में लोकप्रिय हो गये थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी ने कहा कि स्व. शाही लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहते थे। उपप्राचार्य सह हेमंत शाही स्मृति विकास मंच के सचिव प्रो. ब्रजमोहन आजाद ने उनके साथ बिताये समय को स्मरण करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों को विस्तार से बताया। कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। हमेशा समाज की सेवा में तत्पर रहते थे। महाविद्यालय के प्रशासक प्रो. रत्नेश कुमार ने कहा कि महाविद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.