हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले शुक्रवार को यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को लेकर वहां के छात्र-छात्राओं ने एक रैली निकाली। यह रैली यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज से निकलकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूरे परिसर का भ्रमण किया। वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के फायदों और नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर जिले के ईचाक प्रखंड अंतर्गत कारीमाटी, छावनी, गिरही, ईचाक आदि कई गांवों में नालसा डाउन स्कीम 2025 के तहत नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम की मानिटरिंग प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा ...