मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि के लॉ कॉलेजों में शुक्रवार से सत्र 2024-27 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। एसकेजे सहित सभी लॉ कॉलेजों में फार्म भरने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। फॉर्म 17 फरवरी तक भरा जाएगा। लॉ की परीक्षा मार्च में होने की उम्मीद है। लॉ के छात्रों की परीक्षा डेढ़ साल की देरी से होने जा रही है। छात्रों ने परीक्षा आयोजित करने के लिए विवि में आंदोलन भी किया था। छात्रों का कहना था कि परीक्षा नहीं होने से उनका कॅरियर खराब हो रहा है। उधर, एसकेजे लॉ कॉलेज ने विवि के सीसीडीसी को पत्र लिखकर लॉ में ऑनस्पाट एडमिशन की मांग की है। कॉलेज का कहना है कि लॉ में देर से एडमिशन शुरू होने से कई छात्रों का नामांकन नहीं हो सका है। इसलिए छात्रों को ऑनस्पाट एडमिशन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.