धनबाद, फरवरी 21 -- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मुंबई के एक बड़े ज्वेलरी व्यवसायी से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में मुंबई पुलिस ने धनबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दो आरोपियों की तलाश में मुंबई पुलिस धनबाद पहुंची। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने धनबाद के वासेपुर आरा मोड़ और पांडरपाला में छापेमारी की। पांडरपाला गोसिया मस्जिद के पास से इम्तियाज नामक युवक को गिरफ्तार किया जबकि आरा मोड़ का बशीर भाग निकला। पुलिस इम्तियाज को अपने साथ मुंबई ले गई। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई के विलेपोर्ले में एक बड़े ज्वेलरी को व्यापारी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। अपराधियों ने व्यापारी को धमकी दी थी कि वह अगर फिरौती की रकम नहीं देगा तो वह उसके बच्चे का अपहरण कर लेगा। मुंबई पुलिस...