नई दिल्ली, जनवरी 3 -- टाटा मोटर्स पिछले काफी समय से Tata Punch Facelift की टेस्टिंग और डेवलपमेंट में जुटी हुई है। अब तक कंपनी ने इस कार से जुड़े ज्यादातर फीचर्स और डिजाइन डिटेल्स को छुपाकर रखा था। सिर्फ टेस्ट म्यूल्स के जरिए ही कुछ जानकारियां सामने आई थीं। लेकिन अब पहला ऑफिशियल टीजर सामने आने के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। यह टीजर 13 जनवरी को होने वाले ऑफिशियल लॉन्च से पहले जारी किया गया है। इसमें नई पंच फेसलिफ्ट के डिजाइन को लेकर कई अहम संकेत मिले हैं जिससे डिजिटल रीडर्स और कार खरीदारों के बीच उत्साह और बढ़ गया है।कुछ ऐसी होगी डिजाइन टीजर वीडियो से साफ है कि नई Tata Punch फेसलिफ्ट में डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव किया गया है। सबसे पहले नजर जाती है इसके नए DRLs पर जिन्हें पियानो ब्लैक एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है। फ्रंट फेसि...