नई दिल्ली, मई 19 -- फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर से मोबाइल्स बोनांजा सेल की शुरुआत हो गई है। 22 मई तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप मोटोरोला के फैन हैं, तो इस सेल में आपके लिए एक जबर्दस्त ऑफर लाइव है। यह ऑफर अंडरवॉटर प्रोटेक्शन और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा वाले Motorola Edge 50 Fusion पर दिया जा रहा है। ऑफर में इस फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से 4 हजार रुपये कम हो गई है। फोन का 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमच लॉन्च के टाइम 22,999 रुपये थी। फ्लिपकार्ट की सेल में आप इसे 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करेंगे, तो आपको 5 पर्सेंट का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। आप इस फोन को आकर्षक ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.