नई दिल्ली, जुलाई 27 -- सेल्फी और रील के लिए जबर्दस्त फ्रंट कैमरा वाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको लिए बड़ी खुशखबरी है। 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आने वाला सैमसंग गैलेक्सी F55 5G (Samsung Galaxy F55 5G) ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ता हो गया है। लॉन्च के वक्त फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29999 रुपये थी। अमेजन इंडिया पर यह डिवाइस अब 10119 रुपये सस्ता हो गया है और इसके एप्रिकॉट क्रश वाले कलर वेरिएंट को आप 19,880 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 2 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। आप इस फोन को कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.