नई दिल्ली, जनवरी 19 -- बजाज ऑटो ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक C25 की बिक्री पूरे देश में शुरू कर दी है। हाल ही में हुए इसके लॉन्च को ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब कंपनी ने इसे और आकर्षक बनाने के लिए एक खास ऑफर का ऐलान किया है। बजाज चेतक C25 की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 91,399 रुपये रखी गई है। हालांकि, इस ऑफर के तहत पहले 10,000 ग्राहकों को 4,299 रुपये की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के बाद स्कूटर की प्रभावी कीमत 87,100 रुपये हो जाती है। कंपनी का कहना है कि यह शुरुआती ऑफर ग्राहकों की जबरदस्त दिलचस्पी को देखते हुए पेश किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ सकें।कुछ ऐसी है डिजाइन चेतक C25 को खासतौर पर शहरों में रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका लुक यूथफुल और मॉडर्न है, ले...