नई दिल्ली, फरवरी 9 -- चीनी कार निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams) की नई इलेक्ट्रिक SUV सीलियन 7 (Sealion 7) भारत में लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। इस गाड़ी को हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्स्पो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) में पेश किया गया था। अब यह जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- महंगी हुई मारुति बलेनो! अब कई हजार रुपये ज्यादा लगेंगे; आ गई पूरी प्राइस लिस्टक्या है खास? ये कार पहली बार ब्लैक और ब्लू कलर में डीलरशिप पर नजर आई है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 70,000 में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी। इसकी बैटरी और रेंज काफी दमदार है।दो वैरिएंट्स BYD Sealion 7 को दो वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। कंपनी इसे RWD (रियर-...