नई दिल्ली, फरवरी 11 -- वैलेंटाइन डे प्यार जताने का सबसे खास मौका होता है, लेकिन जब पार्टनर मीलों दूर हो तो यह दिन थोड़ा खाली और उदास भी लगता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स अक्सर सोचते हैं कि बिना साथ हुए इस दिन को कैसे खास बनाया जाए। हालांकि, दूरी के बावजूद प्यार जताने के तरीके खत्म नहीं होते। थोड़ी सी प्लानिंग, दिल से प्लान किए गए छोटे सरप्राइज और इमोशनल कनेक्शन के जरिए आप इस वैलेंटाइन डे को यादगार और रोमांटिक बना सकते हैं। प्यार सिर्फ साथ होने से नहीं, बल्कि महसूस कराने से जिंदा रहता है। यहां जानें कुछ क्रिएटिव तरीके-वर्चुअल डेट से करें दिन की शुरुआत: दूरी होने के बावजूद आप वर्चुअल डेट प्लान कर सकते हैं। वीडियो कॉल पर एक साथ तैयार हों, कैंडल जलाएं और एक जैसा खाना ऑर्डर करें। बैकग्राउंड में सॉफ्ट म्यूजिक और थोड़ी बातचीत...