लखनऊ, जनवरी 16 -- कपूरथला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से बबिता सिन्हा के सोने, चांदी और हीरे के जेवर चोरी नहीं हुए थे। मौत से पहले उनके पति ने लॉकर के जेवर निकालकर मुथुट फाइनेंस से गोल्ड लोन लिया था। बेटी की पढ़ाई के लिए पांच लाख इसके अलावा कई अन्य मदों में करीब 17-18 बार लोन लिया था। लोन अदा न कर पाने पर मुथुट ने जेवर जब्त कर लिया था। लोन जेवर की कीमत से ज्यादा था। यह खुलासा अलीगंज पुलिस की तफ्तीश में हुआ। इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि बबिता सोपान एनक्लेव में रहती हैं। उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए लॉकर से 1.5 करोड़ रुपये के जेवर चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। बबिता ने तहरीर देकर बताया था पति राजेश सिन्हा कारोबारी थे बैंक में लॉकर लिया था। उसमें वर्ष 2017 से जेवर रख रही थीं। लॉकर पति ...