नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Larry Ellison Networth: दुनिया के सबसे रईस अरबपति अब टेस्ला के एलन मस्क नहीं बल्कि ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन हैं। दरअसल, एलिसन की संपत्ति में भारी उछाल आया और उनकी कुल संपत्ति 395.7 अरब डॉलर हो गई है। इसी के साथ एलिसन दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए। वहीं, टेस्ला के मालिक एलन मस्क दूसरे स्थान पर खिसक गए।दौलत में उछाल की वजह फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर रैंकिंग के अनुसार एलिसन की संपत्ति में 101 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जिससे उनकी कुल संपत्ति 395 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। यह बढ़ोतरी ओरेकल के शेयरों में ऐतिहासिक तेजी के बाद देखी गई है। बता दें कि बुधवार को ओरेकल के शेयर 41% तक बढ़ गए, जो साल 1992 के बाद सबसे बड़ी वृद्धि है। ओरेकल का बाजार मूल्यांकन अब 947 अरब डॉलर हो गया है। यह तेजी इसलिए भी...