शामली, सितम्बर 25 -- जिला अस्पताल में लैब बनकर तैयार हुए करीब चार माह बीत चुके है। लेकिन अभी तक यह पैथोलॉजी लैब शूरू नही हो पाई है। जिस कारण जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में अस्थाई रूप से पैथोलॉजी लैब संचालित है। जच्चा बच्चा को अन्य वार्डो में भर्ती किया जा रहा है। जिससे की जच्चा बच्चा को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिला अस्पताल में बनी पैथोलॉजी लैब के स्थान पर नई लैब का निमाण कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा हुए करीब चार माह बीत चुके है लेकिन अभी तक यह लैब शूरू नही हो पाई है। जिस कारण मरीजों को प्रसूति विभाग के वाई में अस्थाई रूप से चल रही पैथोलॉजी लैब में ही जांच करानी पड रही है। जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग के वार्ड में यह लैब करीब एक साल पहले इसलिए सिफट की गई थी की उस समय जिला अस्पताल में प्रसूति विभाग शूरू नही हुआ था। जिस क...