कन्नौज, मई 4 -- कन्नौज। प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया प्रथम में पीएमश्री योजना के तहत निर्मित भवन बाल वाटिका अतिरिक्त कक्ष का समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने लोकार्पण किया। सामाजिक सहभागिता से निर्मित प्रधानाध्यापक कक्ष का भी लोकार्पण किया गया। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि देश बहुत तेजी के साथ प्रगति कर रहा है। हमारा मुकाबला हमारे पड़ोस के विद्यालय के बच्चों से नहीं है। हमें मुकाबला जापान के विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों से करना होगा। उन बच्चों की तरह तकनीक की सोच को विकसित करना होगा। कहा कि कन्नौज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कई ऐसे छात्र हैं, जो कि कन्नौज के परिषदीय विद्यालयों की माटी में पले-बढ़े और उच्च तकनीकि की शिक्षा लेकर विदेशों में नाम रोशन कर रहे हैं। यह छात्र जिले के साथ अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं। अच्छे पैकेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.