पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय की सेंट्रल लैब और आईपीएचएल में शनिवार को बायोकेमिस्ट्री विभाग की ओर से प्रयोगशाला तकनीशियनों व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें गुणवत्ता नियंत्रण और सैंपल कलेक्शन की मानक प्रक्रियाओं पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण सत्र का आयोजन डॉ. पवन जोशी ने डॉ. शिखा सक्सेना, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जैव रसायन विभाग के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लैब जांचों की शुद्धता, सटीक और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रयोगशाला कर्मियों का नियमित प्रशिक्षण उच्च स्तरीय निदान सेवाओं और रोगी सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...