बक्सर, मार्च 10 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पीपी रोड स्थित एक सीएससी से उचक्कों ने लैपटॉप चुरा लिया। इसके बाद सीएससी संचालक के खाते से चार हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीपी रोड स्थित जन सुविधा केंद्र के संचालक मल्लाह टोली निवासी विकास सिंह के मुताबिक बीते 5 मार्च को कुछ देर के लिए दुकान छोड़कर आस-पास गए थे। इसी बीच दो युवक आए और उनका लैपटॉप चुराकर ले गए। इसके बाद फर्जी सीएससी आईडी बनाकर विकास के खाते से 3892 रूपये निकाल भी लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.