ग्वालियर, अगस्त 16 -- बेंगलुरु से ग्वालियर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 474 लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच गई। यह फ्लाइट दो बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड होती है। फ्लाइट में बैठे यात्रियों के अनुसार जिस समय यह लैंड हुई उस समय तकनीकी खराबी के चलते पूरी तरह लड़खड़ा गई। वह एक तरफ को झुक गई। इससे सभी यात्री घबरा गए। प्लेन को फिर से उड़ाया गया और कुछ समय बाद वापस लैंड किया गया। इस दौरान यात्रियों की जान संकट में बनी रही। बेंगलुरु से ग्वालियर के लिए एअर इंडिया की बोइंग फ्लाइट दो बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड होती है। शनिवार को लैंडिंग के समय प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह लड़खड़ाने लगा। प्लेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि इतनी तेजी से हलचल हुई के सभी यात्री घबरा गए। प्लेन को फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.