जहानाबाद, जनवरी 14 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड के तिरा पंचायत अंतर्गत ग्राम जारू स्थित संगम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा "नई चेतना" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, बाल श्रम और जेंडर असमानता जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर शपथ ली और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि लड़कियों और लड़कों को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी प्रथाओं को समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए इनके पूर्ण उन्मूलन का आह्वान किया। शपथ ग्रहण के साथ-साथ महिलाओं ने ग्रामीणों से संवाद कर इन कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला और कानूनी प्रावधानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.