लखनऊ, फरवरी 23 -- राजधानी में रंगों के त्योहार होली को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर लेसा ने शहरवासियों से अपील की है कि होलिका दहन के दौरान आग की लपटों को बिजली के ऊंचे तारों और ट्रांसफार्मर से सुरक्षित दूरी पर रखा जाए। लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि सावधानी न बरतने के कारण पिछले वर्ष कई अप्रिय घटनाएं घटी थीं। उन्होंने चौक और ठाकुरगंज जैसे घनी आबादी वाले इलाकों का जिक्र किया, जहां होलिका दहन के दौरान बिजली के तारों में आग लग गई थी। इस तरह की घटनाओं से न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, बल्कि पूरे क्षेत्र की बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को भीषण बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। मुख्य अभियंता ने बताया कि लेसा की टीम और स्थानीय होलिका दहन समितियों ने मिलकर संवेदनशील इलाकों का सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.